विधायक संजीव सरदार की पहल रंग लाई: बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू, स्वच्छता की ओर बड़ा कदम

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा निष्पादन व्यवस्था लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। लंबे समय से लंबित इस समस्या को लेकर विधायक द्वारा विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है।


उपायुक्त कण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्य की शुरुआत कराई। सर्वे की शुरुआत बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 1 से की गई, जहां पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर जानकारी जुटाई।
घर-घर जाकर जुटाई जा रही जानकारी
सर्वे के दौरान प्रत्येक परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है। अब तक रोड नंबर 1 और 2 सहित कई वार्डों में सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि शेष वार्डों का कार्य शनिवार तक पूरा कर रिपोर्ट सौंपने की तैयारी है।
ग्राम सभा और मांग पत्र के बाद मिली गति
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया था। साथ ही बागबेड़ा वायरलेस मैदान में ग्राम सभा आयोजित कर लोगों की सहमति भी ली गई थी। इन प्रयासों के बाद अब जाकर यह पहल धरातल पर उतरी है।
जल्द बनेगी कचरा मुक्त कॉलोनी
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा निष्पादन की व्यवस्था लागू होगी। इससे न सिर्फ क्षेत्र साफ-सुथरा बनेगा, बल्कि लोगों को बेहतर जीवनशैली का लाभ भी मिलेगा।
कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी रहे मौजूद
इस दौरान पंचायत सचिव चंद्रमोहन सोरेन, अलविना तिर्की, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, कुमार विशाल, पूर्व वार्ड सदस्य चंद्रकांत सिंह, समाजसेवी अभिषेक शुक्ला, मनीष सिंह, मिंटू कुमार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.