सिनी के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, एमजीएम रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी निवासी एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार सुबह सिनी के पास हुई। घायल युवक को सिनी आरपीएफ की मदद से सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोवामुंडी निवासी 21 वर्षीय रुहैल आलम काम की तलाश में गुरुवार को गम्हारिया आया था। देर हो जाने के कारण वह रात में आदित्यपुर स्थित अपने दोस्त के घर रुक गया था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह टाटा-गुवा पैसेंजर ट्रेन से वापस नोवामुंडी लौट रहा था।

बताया गया कि सफर के दौरान वह ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सिनी के पास अचानक सिर चकराने के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर सिनी आरपीएफ ने तत्काल घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। बाद में परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे सरायकेला पहुंचे। फिलहाल युवक का इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.