नुवागांव पंचायत में पुलिस-पब्लिक जनसुनवाई, ग्रामीणों को साइबर अपराध और अफवाहों से किया गया जागरूक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : सरायकेला थाना क्षेत्र के नुवागांव पंचायत सभागार में शुक्रवार को पुलिस-पब्लिक समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनसुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी विनय कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय मुखिया जयश्री बोदरा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा। थाना प्रभारी विनय कुमार ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों और अफवाहों के प्रति भी जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने डायन प्रथा, बच्चा चोरी की अफवाहों तथा साइबर अपराध से बचाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

थाना प्रभारी विनय Kumar ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को हाथ में लेने के बजाय संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.