परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा, सामाजिक दायित्व और सतत खनन के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए FIMI ने किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Noamundi :  टाटा स्टील की काटामाटी लौह खदान को खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘बाला गुलशन टंडन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस (2025-26)’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (FIMI) की ओर से परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया।

22 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव केशव चंद्र ने टाटा स्टील की काटामाटी लौह खदान को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

टाटा स्टील की ओर से पुरस्कार अवनीश कुमार, चीफ माइन प्लानिंग, ओएमक्यू डिवीजन; अजय कुमार गोयल, हेड-ऑपरेशन, काटामाटी लौह खदान; गोपी चंद, एरिया मैनेजर-सेफ्टी और मनदीप सिंह गिल, सीनियर मैनेजर-ऑपरेशन ने ग्रहण किया।

यह सम्मान काटामाटी लौह खदान में अपनाई जा रही उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, जिम्मेदार खनन प्रक्रियाओं तथा परिचालन और सतत विकास के उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। खदान में परिचालन दक्षता के साथ कार्यस्थल की सुरक्षा, पर्यावरणीय प्रबंधन और स्थानीय समुदायों के प्रति जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

टाटा स्टील की काटामाटी लौह खदान ने परिचालन दक्षता और सतत विकास के बीच संतुलन स्थापित करते हुए जिम्मेदार एवं भविष्य-केंद्रित खनन की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। FIMI का यह सम्मान खदान के समग्र प्रदर्शन के साथ-साथ सुरक्षित कार्यप्रणाली, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी पहचान है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.