सिद्धू कान्हु हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, डालसा सचिव ने छात्रों को बताए कानूनी अधिकार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर “90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान” के तहत मानगो स्थित सिद्धू कान्हु हाई स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विदेश सिन्हा, चीफ LADCS एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी LADCS मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), बाल विवाह निषेध कानून, विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका, जनजातीय कानून, मादक पदार्थों के दुरुपयोग (Drug Abuse) तथा NALSA एवं JHALSA की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने बच्चों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सामाजिक कुरीतियों एवं नशे से दूर रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी विभिन्न कानूनी विषयों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.