आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर ईस्ट ने सूर्य मंदिर परिसर में मेगा जनकल्याणकारी परियोजना का किया उद्घाटन

SHARE:

Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट, डिस्ट्रिक्ट 325 की ओर से शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के चिल्ड्रेन पार्क में मेगा जनकल्याणकारी परियोजना के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए आईडब्ल्यूसी ब्रांडेड चार कुर्सियों का उद्घाटन किया गया।

परियोजना का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस पहल को क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी के नेतृत्व एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम बताया गया।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य पार्क में आने वाले बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। अनुमान है कि प्रतिदिन पार्क आने वाले 500 से अधिक लोग इस सुविधा से लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सभी 10 सदस्य उपस्थित रहे और परियोजना को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। सदस्यों ने कहा कि क्लब आगे भी समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय कदम बताते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का अच्छा उदाहरण बताया।

Leave a Comment