जमशेदपुर में भव्य श्रमिक सम्मान समारोह, 174 मजदूर हुए सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ (निबंधन संख्या 283/2019) के बैनर तले रविवार को परसुडीह, सारजामदा स्थित संगठन कार्यालय प्रांगण श्रमिक एकता और सम्मान का गवाह बना। संगठन के नेतृत्व में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में कुल 174 महिला एवं पुरुष मजदूरों को सम्मानित किया गया।

महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को शर्ट-पैंट का कपड़ा भेंट कर उन्हें मजदूर समाज की रीढ़ बताते हुए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में असंगठित कामगार यूनियन के अध्यक्ष विजय खा, महिला इंटक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नूरजहां खान उर्फ रीना सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, कांग्रेस नेता बबलू झा, दीपक मिश्रा, सैफी एवं बाबू भाई, रंजीत झा और अजितेश कुमार जैसे दिग्गज नेताओं ने शिरकत की और अपने हाथों से मजदूर भाइयों-बहनों को सम्मानित किया।

नेताओं ने इस मौके पर साफ कहा कि मजदूरों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में वे श्रमिक नेता राजीव पांडे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। साथ ही, आगामी आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का ऐलान भी किया।

श्रमिक नेता राजीव पांडे ने मंच से कहा—
“मजदूरों का सम्मान ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष हर हाल में जारी रहेगा।”

समारोह के दौरान मौजूद मजदूर भाइयों-बहनों ने पांडे को आशीर्वाद दिया और श्रमिक हितों की लड़ाई में हर कदम पर साथ निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें