झारखंड के शिक्षकों को दिखाई जा रही है प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी के नवाचारों की प्रेरक कहानी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों के लिए नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण कोर्स “सतत व्यावसायिक विकास” के तहत संचालित किया जा रहा है। इस कोर्स का 20 घंटे का ऑनलाइन भाग 1 जून से प्रारंभ हुआ है, जिसे 30 जून तक सभी शिक्षकों को “जे गुरुजी” मोबाइल ऐप के माध्यम से पूरा करना है।

इस ऑनलाइन कोर्स में कुल 24 मॉड्यूल शामिल हैं। प्रत्येक मॉड्यूल में वीडियो शिक्षण के साथ-साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी होते हैं, जिनका उत्तर देना अनिवार्य है।

कोर्स के 18वें मॉड्यूल ‘स्कूल लीडरशिप’ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी के नवाचारों एवं विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय परिवर्तनों की प्रेरणादायक कहानी दिखाई जा रही है। यह मॉड्यूल शिक्षकों के नेतृत्व कौशल और स्कूल सुधार के बेहतरीन उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

ज्ञात हो कि अरविंद तिवारी लगातार आदिम जनजाति समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, लड़कियों के ड्रॉप आउट को रोकने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नवाचारी प्रयासों में संलग्न हैं। उनका कार्य मॉडल झारखंड के अन्य शिक्षकों को प्रेरित कर रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें