विधायक सरयू राय ने नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026 को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

8 अक्टूबर को नेमरा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। विधायक सरयू राय की यह मुलाकात शोक-संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से हुई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें