वन्यजीव संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ वन्यजीव सप्ताह समारोह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क और जमशेदपुर वन प्रभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। मुख्य लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

इस समारोह का सबसे आकर्षक हिस्सा था दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता। “वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण” विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फोटो जर्नलिस्ट अनूप मिश्रा को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करने का सौभाग्य परितोष उपाध्याय, आईएफएस, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) को प्राप्त हुआ।

समारोह में नेतेशा, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), झारखंड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया और आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर डीएफओ सबा आलम अंसारी, रेंजर दिनेश चंद्रा, डॉ. सीमा रानी (बायोलॉजिस्ट सह शिक्षा अधिकारी, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क) और डॉ. संजय कुमार महतो (क्यूरेटर) समेत कई अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सप्ताह भर चले इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति चेतना फैलाना था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें