सारंडा जंगल को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने पर मंत्रियों की आमसभा, 56 गांवों के ग्रामीण शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : झारखंड सरकार द्वारा सारंडा जंगल को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को छोटानागरा में आयोजित आमसभा में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की टीम ने ग्रामीणों से संवाद किया।

सभा में 56 गांवों से हजारों ग्रामीण जुटे और अपनी राय रखी। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और कल्याण मंत्री चमरा लिंडा हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पहुंचे, जबकि परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा सड़क मार्ग से पहुंचे।

मंत्रियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनने की स्थिति में स्थानीय जनजीवन, रोजगार और सामाजिक प्रभावों का आकलन किया। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और आशंकाएं मंत्रियों के समक्ष रखीं।

सभा में सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर विधायक जगत माझी और चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव भी मौजूद रहे।

झारखंड सरकार की यह पहल जहां सारंडा जंगल के संरक्षण की दिशा में अहम मानी जा रही है, वहीं वहां रहने वाले ग्रामीणों की आजीविका पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें