Saranda Encounter : 10 किमी क्षेत्र में घेराबंदी, इंस्पेक्टर समेत 5 जवान घायल, इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के फंसे होने की आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : Saranda Forest के चड़राडेरा जंगल में बुधवार सुबह करीब 8 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस दौरान कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल हो गए हैं।

घायलों में इंस्पेक्टर Satya Prakash, जवान जितेंद्र राय, उत्तम कुमार सेनापति, शैलेश कुमार दुबे और प्रेम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए, जबकि अन्य जवानों को गोली और चोटें लगी हैं।

घायलों में से जितेंद्र राय को छोड़कर अन्य सभी को एयरलिफ्ट कर Ranchi भेजा गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने करीब 10 किलोमीटर के दायरे में नक्सलियों की घेराबंदी कर ली है। इस ऑपरेशन में एक करोड़ के इनामी और माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य Misir Besra के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

चाईबासा के एसपी Amit Renu ने बताया कि मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि ऑपरेशन के बाद ही हो सकेगी।

मिसिर बेसरा झारखंड-ओडिशा क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख नक्सली नेताओं में गिना जाता है। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। वर्ष 2004 में सारंडा के बालीबा में हुए हमले में 29 से अधिक पुलिसकर्मियों की शहादत हुई थी, जिसे उसके करियर की सबसे बड़ी घटना माना जाता है।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही वास्तविक स्थिति और नुकसान का स्पष्ट आंकलन हो सकेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.