छोटा गमहरिया स्थित वात्सल्य बालिका भवन का निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर दिए गए निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : सरायकेला-खरसावां जिले में सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को छोटा गमहरिया स्थित वात्सल्य बालिका भवन का निरीक्षण सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती निवेदिता राय द्वारा किया गया।

यह निरीक्षण उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें संस्थान में रह रही बालिकाओं के आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि संस्थान में रह रही सभी बालिकाओं को आवश्यक सुविधाएं समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संस्थान परिसर में स्वच्छ, सुरक्षित और बच्चों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की इस पहल को बाल कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे संस्थान में रहने वाली बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.