सरायकेला: तितरबिला पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत एक घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!



सरायकेलाजिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सरायकेला थाना क्षेत्र के तितरबिला पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें उत्तमडीह निवासी शंभू महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शंभू महतो अपने ससुराल कालापत्थर गांव से सरायकेला बाजार जा रहे थे। इस दौरान ढाबा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शंभू महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में सवार जीतू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शंभू महतो को मृत घोषित कर दिया।

यह घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें