सरायकेला में विशेष पेंशन शिविरों की शुरुआत, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष पेंशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जोड़ना तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। शिविरों में लाभुकों का भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) किया जा रहा है, ताकि वास्तविक पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

इसके साथ ही नए पात्र आवेदकों से पेंशन योजनाओं के तहत आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को शिविरों के सफल संचालन, समयबद्ध निष्पादन और अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

शिविर स्थलों पर आने वाले लाभुकों को आवश्यक सुविधा और सहयोग उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित इन शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.