सरायकेला में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती: नया साल से पहले बड़ा अभियान शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला : पुलिस ने सोमवार को ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और यातायात सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान खासतौर पर न्यू ईयर के जश्न को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। नए साल के दौरान अक्सर लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

गोंदपुर चौक पर चला चेकिंग अभियान

सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर गोंदपुर चौक के पास पुलिस ने बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की। ब्रीद एनालाइजर का उपयोग करते हुए पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के चालकों की शराब सेवन की स्थिति की जांच की।

इस अभियान में सरायकेला-टाटा मार्ग से गुजरने वाले हर वाहन चालक को जांच के दायरे में लाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य

थाना प्रभारी ने कहा, “यह अभियान सड़क पर सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। हम नए साल के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

सरायकेला पुलिस की यह पहल न केवल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगी बल्कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक करेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें