नगरपालिका आम निर्वाचन–2026: अभ्यर्थियों व अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद एवं सरायकेला नगर पंचायत के अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एन.आर. स्कूल, सरायकेला में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई। अधिकारियों ने पेपर सील के सही उपयोग, सीलिंग प्रक्रिया, मतपत्र लेखा (प्रपत्र–17) एवं पेपर सील लेखा (प्रपत्र–18) के विधिवत संधारण की जानकारी दी। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि किन परिस्थितियों में मतपत्र वैध माने जाएंगे और किन आधारों पर उन्हें अवैध घोषित किया जाएगा।

अधिकारियों ने मतगणना केंद्र के ले-आउट, टेबल व्यवस्था, अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था तथा प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। मतगणना दिवस पर आदर्श आचार संहिता और वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया।
प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन करें और मतगणना प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों और अभिकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं से अ

पील की है कि वे मतगणना दिवस पर निर्धारित समय पर आवश्यक पहचान-पत्र के साथ मतगणना केंद्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.