आमदा ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार; 80 से अधिक सोने-चांदी के जेवर बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : आमदा ओपी पुलिस ने बंद एवं सुनसान घरों में चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के कथित सरगना ललन सिंह मोदी उर्फ टीका सिंह मोदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से 80 से अधिक सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस को 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खरसावां थाना (आमदा ओपी) कांड संख्या 36/26 और 37/26 में चोरी किए गए जेवरात ललन सिंह मोदी ने अपने घर में छिपाकर रखे हैं। एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर छापामारी टीम गठित की गई।

सूचना के सत्यापन के बाद आमदा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुलगुलिया बस्ती, आमदा स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही घर के कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर ललन सिंह मोदी को पकड़ लिया।


घर की तलाशी के दौरान टीन की अलमारी के नीचे जमीन पर रखे एक झोले में प्लास्टिक की पोटली मिली। पोटली खोलने पर उसमें सोने-चांदी के 80 से अधिक आभूषण बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी बरामद जेवरात से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसका और उसके परिवार का मुख्य पेशा बंद घरों में चोरी करना है। उसने बताया कि बरामद जेवरात उसके बेटे अनु मोदी, रौशन मोदी, बहू रूपा मोदी और कुंती मोदी के साथ मिलकर सरायकेला, खरसावां एवं आमदा क्षेत्र में चोरी किए गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।


बरामद सामान में 21 पायल, 9 सोने के लॉकेट, झुमका, नथिया, ताबीज, 2 चांदी के पंजे, 7 बच्चों के बेरा, 2 ब्रेसलेट, 3 गले की चेन, बिछिया, अंगूठी, त्रिशूल एवं दुर्गा लॉकेट तथा 2 चांदी के बिस्कुट सहित कुल 80 से अधिक जेवरात शामिल हैं।

इस मामले में आमदा ओपी में कांड संख्या 39/26, दिनांक 19.08.2026 के तहत धारा 317(2)/317(4)/317(5)/3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें