21 अगस्त को जमशेदपुर में विशाल रक्तदान शिविर, डीसी राजीव रंजन करेंगे उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मिथिलेश झा फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 21 अगस्त 2026 को कैनेलाइट होटल, जमशेदपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे।

रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने शहर के जागरूक नागरिकों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। आयोजकों के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कैनेलाइट फाउंडेशन के अमलेश झा, निर्मल दीप, नवीन सिंह, आरती झा, मनीष पांडे तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के बिजय सिंह, राधेश्याम, प्रभुनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें