सरायकेला सदर अस्पताल से बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सदर अस्पताल परिसर से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी की गई बाइक समेत कुल दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को JH05CZ-2871 नंबर की मोटरसाइकिल के मालिक अपनी पत्नी का इलाज कराने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। इलाज के बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित के लिखित आवेदन पर सरायकेला थाना में मामला दर्ज किया गया।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर सरायकेला अंचल इंस्पेक्टर राजेश टुडू के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज नाथ (24 वर्ष), पिता सिद्धेश्वर योगी, निवासी लखीपुर, थाना राजनगर तथा अभिषेक महतो (26 वर्ष), पिता हरिपद महतो, निवासी दुगनी, जोरडीहा, थाना सरायकेला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद बाइकों के चेचिस नंबर MBLHAW126MHG79933 और MBLHAW123MHK54117 बताए गए हैं।

छापामारी टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अरुण कुमार महतो, विनोद टुडू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें