महिला सुरक्षा पर सख्ती: सरायकेला-आदित्यपुर में खुलेआम शराब पीने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने सरायकेला-आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया और खुलेआम शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान सर्विस लेन सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए लोगों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

एसडीओ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में निरंतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जाए और व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। वहीं, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखें और नियमों का पालन करें, ताकि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल कायम रह सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.