सेंट ऑगस्टीन कॉलेज का 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स सम्मानित

SHARE:

Manoharpur : मनोहरपुर स्थित सेंट ऑगस्टीन इंटर कॉलेज ने वर्ष 2026 की 12वीं वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आर्ट्स एवं साइंस संकाय के टॉप-3 विद्यार्थियों की सूची भी घोषित की गई, जिसमें छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की झलक देखने को मिली।


आर्ट्स संकाय में हानोक पीटर जोजो ने 417 अंक (83.4%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गोविंद सिंह 411 अंक (82.2%) के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रोहित कुजूर ने 408 अंक (81.6%) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।


साइंस संकाय में पंकज नायक ने 368 अंक (73.6%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा राठौर 346 अंक (69.2%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि रेशमी महतो ने 326 अंक (65.2%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया।

Leave a Comment