Health Camp : निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 103 बच्चों की स्क्रीनिंग, 21 में जन्मजात हृदय रोग की पहचान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 103 बच्चों की जांच की गई। इस शिविर में नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की हृदय संबंधी जांच अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. साई गणेश द्वारा की गई।

जांच के दौरान सरायकेला और चाईबासा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे शामिल हुए। पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 57 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 21 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण पाए गए। इन बच्चों के आगे के उपचार की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. साहिर पाल, डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, डॉ. राज नारायण तिवारी, नमृता ठाकुर और तजिंदर कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम पूर्वी सिंहभूम के डॉ. सोमन कुमार दत्ता, डॉ. प्रीति रॉय, डॉ. कृष्णा बल्लभ महतो, डॉ. अमित दास, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. शशांक, डॉ. मनीमाला सेन, डॉ. सुपर्णा नायक, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. उदय प्रकाश, साथ ही सरायकेला से डॉ. विकास मोदक ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

शिविर के माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.