साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू गुरुवार को रांची से वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से साहिबगंज आगमन होने पर रेलवे स्टेशन परिसर में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं जयकारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उधर राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री ने समाहरणालय के समीप स्थित परिसदन में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक करते हुए कई तरह के दिशा निर्देश दिए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें