राजमहल के सुजीत सरकार ने रांची मैराथन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा रांची में आयोजित जागरूकता मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में जिले के राजमहल प्रखंड के रहने वाले सुजीत सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर साहिबगंज जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित किया। जहां राज्य स्तर पर आयोजित इस मैराथन प्रतियोगिता का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना था। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। उधर सुजीत सरकार के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू द्वारा उन्हें पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें