नशामुक्ति को लेकर रेलयात्रियों के बीच जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: रेल थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में नशामुक्ति को लेकर रेलयात्रियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जहां यह कार्यक्रम रेलथाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। उधर इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर भी मौजूद रहे। इस मौके पर रेल थाना प्रभारी ने रेलयात्रियों को नशामुक्त रहने के लिए कई सुझाव दिए है। जहां उन्होंने कहा कि नशा जीवन को नष्ट करता है इससे दूरी बनाकर रखें। वही अपने बच्चों को भी इसके चपेट में आने न दें। आगे आरपीएफ इंस्पेक्टर ने रेलयात्रियों व आमलोगों से अपील किया कि वे तंबाकू समेत अन्य नशीली पदार्थो से दूर रहें। वही रेलयात्रियों को तंबाकू छोड़ने के लिए कई तरह के टिप्स दिया गया है। वही तंबाकू निषेध के लिए संकल्प लिया गया है। इस मौके पर एएसआई मो. मुस्ताक, आरपीएफ के सरोज कुमार समेत अन्य जवान मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें