सीएचसी बरहेट का उपायुक्त ने लिया जायजा, साफ सफाई रखने का दिया निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहेट: उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचकर अस्पताल परिसर का जायजा लिया। वही डीएमएफटी फंड से स्थापित आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन की भी उन्होंने जानकारी ली। इस मौके पर उपायुक्त हेंमत सती ने कहा कि डिजिटल एक्सरे मशीन आधुनिक सुविधाओं से लैस है जहां स्थानीय मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वही प्राइवेट हॉस्पिटलों से कम खर्च पर अच्छी सुविधा मरीजों को मिलेगी। इस दौरान उपायुक्त ने पूरे अस्पताल परिसर का भी जायजा लिया। उधर बरहेट अस्पताल में इलाजरत मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी ली। जहां अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष व डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी का उन्होंने अवलोकन किया। आगे उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को साफ सफाई रखने का निर्देश दिया एवं इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समय पर इलाज करने की बात कही। इस मौके पर बीडीओ अंशु कुमार पांडे, सीएचसी प्रभारी डॉ. चौधरी चंद्रशेखर प्रसाद चंद्र समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें