बरहरवा सीएचसी में टीकाकरण सत्र की निगरानी हेतु बीपीएम द्वारा रामनगर एवं शुक्रवासिनी में किया गया निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरवा अंतर्गत टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी हेतु ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा शनिवार को दो सत्र स्थलों रामनगर हेल्थ सब सेंटर के अंतर्गत थोपगारम ग्राम एवं शुक्रवासिनी हेल्थ सब सेंटर के अंतर्गत शुक्रवासिनी ग्राम का दौरा किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों ही सत्र स्थलों पर एएनएम एवं सहिया समय पर उपस्थित थी तथा टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा था। वही सत्र स्थल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, साथ ही लाभार्थियों की उपस्थिति भी अच्छी रही। जहां उपस्थित कर्मियों ने सत्र संचालन की सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टीकाकरण किया। इस मौके पर बीपीएम ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी सहिया यह सुनिश्चित करें कि आज की ड्यू लिस्ट में जिन जिन लाभार्थियों के नाम दर्ज हैं, उन सभी का टीकाकरण आज ही करवा लिया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभुक टीकाकरण से वंचित न रह जाए। आगे उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय में सक्रिय सहभागिता और समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने से ही मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाओं की सफलता सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें