पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान जमालपुर के युवक का कटा दोनों पैर, हुई मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान जमालपुर मुंगेर निवासी युवक राकेश कुमार का दोनों पैर कट गया जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर मामले की जानकारी रेल अधिकारियों व आरपीएफ को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ केशव कृष्णा ने प्राथमिक उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार युवक मदनशाही स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर जाने के लिए निकला हुआ था जहां ट्रेन के प्लेटफार्म से खुल जाने के कारण वो पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा और इसी दौरान उसका दोनों पैर रेलवे लाइन पर आ गया जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर रेल आरपीएफ की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उधर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे युवक की मौत हो गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें