प्लस टू उच्च विद्यालय कोटालपोखर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कोटालपोखर: प्लस टू हाई स्कूल कोटालपोखर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय प्रांगण में छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया जिससे पूरे परिसर में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। वही योग दिवस को लेकर बीते दस दिनों से विभिन्न गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं जिनमें योग प्रदर्शन, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, चित्रकला आदि कराया जा रहा था। उधर योग दिवस के मुख्य समारोह में इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने प्रेरणास्पद वक्तव्य में योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला और सभी को इसे अपनी दिनचर्या में अपनाने की प्रेरणा दी। वही कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जहां पूरे आयोजन में छात्र छात्राओं की उत्साही भागीदारी और शिक्षकों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें