सदर अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी जिरवाबाड़ी पुलिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में पिछले 1 जून से भर्ती एक अज्ञात व्यक्ति की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक अज्ञात व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है। हालांकि मृतक व्यक्ति कहां का रहने वाला था और उसे किसने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया था इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी हुई है। उधर मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे 72 घंटे तक पहचान होने के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें