आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक संपन्न, कई प्रस्ताव पारित – 12 अक्टूबर को जमशेदपुर में राष्ट्रीय सेमिनार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति की बैठक रविवार को बिस्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 25 अगस्त को रांची के कूटे मैदान में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधानसभा धरना प्रदर्शन पर आभार

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिल बहादुर ने कहा कि विधानसभा के समक्ष हुए धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में हर आरटीआई कार्यकर्ता ने तन-मन-धन से योगदान दिया, जिसके लिए सभी आभार के पात्र हैं। इस दौरान सिंदरी के विधायक चन्द्रदेव महतो द्वारा विधानसभा में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का मुद्दा उठाने पर संघ ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

संघ की ओर से विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्तों और अन्य रिक्त संवैधानिक संस्थाओं के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की मांग की गई थी। साथ ही आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने पर बल दिया गया।

संसद और न्यायालय तक जाने की चेतावनी

बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की और महासचिव कृतिवास मंडल तथा कार्यकर्ता सुनील कुमार मुर्मू से जुड़े मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ संसद के समक्ष धरना देगा और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेगा। संघ ने दोहराया कि आरटीआई कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अक्टूबर को आरटीआई दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी समिति का गठन किया गया।

तैयारी समिति – अध्यक्ष दिल बहादुर, उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, महासचिव कृतिवास मंडल, सुसेन गोप, सत्येन्द्र कुमार सिंह, छेदी कुमार

स्वागत समिति – उपाध्यक्ष पूर्वी घोष, सुलोचना देवी, मोमिता मुखी

कोष समिति – कोषाध्यक्ष ऋषेंदू केसरी, सुनील कुमार प्रसाद, राजू बेसरा, सुनील कुमार मुर्मू, बिजय सिंह मुंडा, रंजित सिंह, पुलक मंडल, चन्द शेखर रजक


सदस्यता अभियान की घोषणा

संघ ने सितंबर माह से व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय भी लिया।

बैठक का संचालन महासचिव कृतिवास मंडल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बिजय सिंह मुंडा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुलोचना देवी, मोमिता मुखी, सुनील कुमार प्रसाद, राजू बेसरा, सुनील कुमार मुर्मू, बिजय सिंह मुंडा, रंजित सिंह, सदन कुमार ठाकुर, पूर्वी घोष, राधेश्याम कर्मकार समेत दर्जनों आरटीआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.