संघ ने मनाया शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव, विधायक सरयू राय रहे शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बिष्टुपुर नगर इकाई द्वारा गुरुवार को विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम कदमा में आयोजित हुआ, जहां शस्त्र पूजन के साथ विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी उपस्थित रहे।

उत्सव की शुरुआत तीन किलोमीटर लंबे पथ संचलन से हुई। गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासित कतारबद्ध होकर शक्ति और संगठन का प्रदर्शन किया। पथ संचलन के उपरांत स्वयंसेवकों ने जमशेदपुर विभाग के प्रचारक आलोक जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

अपने उद्बोधन में आलोक जी ने संघ की 100 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पर प्रकाश डालते हुए पांच महत्वपूर्ण प्रणों — पर्यावरण संरक्षण, समरसता, नागरिक सुदृढीकरण, स्वदेशी आचरण और कुटुंब प्रबोधन — पर बल दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि इन संकल्पों को समाज जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में डॉ. रामनरेश, प्रसेनजित तिवारी, आलोक पाठक, कुणाल, मुन्ना सिंह, शैलेश, अमित सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.