Jamshedpur : आरएसबी ग्रुप ने अपने मूल सिद्धांत “मानवता ही हमारा मार्ग है, उत्कृष्टता ही हमारा लक्ष्य है” को चरितार्थ करते हुए गम्हरिया स्थित आरएसबी यूनिट-IV में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.के. बेहेरा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 240 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस मानवीय पहल में बेहेरा परिवार की ओर से श्रीमती संगीता बेहेरा और श्रीमती नलिनी बेहेरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
श्रीमती संगीता बेहेरा ने कहा कि जन्मदिन का उत्सव तब और सार्थक हो जाता है, जब वह मानवता की सेवा से जुड़ता है। वहीं, श्रीमती नलिनी बेहेरा ने कहा कि रक्त की प्रत्येक यूनिट किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकती है।
आरएसबी ग्लोबल की लीड एचआर सुश्री जया सिंह ने कहा कि सामाजिक कल्याण आरएसबी ग्रुप की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और बेहेरा परिवार की उपस्थिति ने रक्तदान शिविर को सफल बनाया।
हर साल 4,000 यूनिट रक्तदान
आरएसबी ग्रुप की ओर से बताया गया कि भारत और विदेशों में स्थित विभिन्न इकाइयों में पूरे वर्ष रक्तदान सहित कई सामाजिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समूह की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 4,000 यूनिट रक्त दान किया जाता है।
वहीं, गम्हरिया की इकाइयां अकेले हर साल करीब 1,800 यूनिट रक्त का योगदान देती हैं, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन रक्त जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
आरएसबी ग्रुप की स्थापना वर्ष 1975 में जमशेदपुर से डॉ. आर.के. बेहेरा और श्री एस.के. बेहेरा ने की थी। आज समूह भारत के विभिन्न औद्योगिक केंद्रों के साथ-साथ अमेरिका और मैक्सिको में भी अपनी विनिर्माण इकाइयों का संचालन कर रहा है। समूह ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स एवं सिस्टम्स तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग समाधान उपलब्ध कराता है।
















