रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी का गठन, कैप्टन अनिल कुमार पांडेय बने अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 16 जुलाई 2025:
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर, जो कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (बिहार और झारखंड) का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित क्लब है, ने वर्ष 2025-26 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस अवसर पर आयोजित पदभार ग्रहण समारोह बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक बेल्डीह क्लब में भव्य रूप से संपन्न हुआ।नई कार्यकारिणी में रोटेरियन कैप्टन अनिल कुमार पांडेय को अध्यक्ष और रोटेरियन सुनीत कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 30 जून 2026 तक रहेगा। इस नई टीम में पीई रोटेरियन डॉ. वीएसपी सिन्हा को अध्यक्ष पद के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया है, वहीं एस. वैद्यनाथन को उपाध्यक्ष, विनय कृष्णा वेंकट को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

निदेशक मंडली में शामिल प्रमुख नाम हैं:

  • आइपीपी मांगी लाल चावला
  • रोटेरियन पीपी संगीता झा
  • रोटेरियन पीपी सुनील मारवाह
  • रोटेरियन डॉ. मंजू सिंह
  • रोटेरियन डॉ. अरुण राय सुराना
  • डॉ. राजीव भूषण सिंह
  • डॉ. उज्जवल प्रियदर्शी

क्लब का लक्ष्य: समाज में सकारात्मक बदलाव

समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष कैप्टन अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि इस रोटरी वर्ष 2025-26 का मूल मंत्र “Unite for Good Rotary” है। क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित तबकों, विशेषकर बच्चियों और महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में जागरूक और समर्थ बनाना है।

कैप्टन पांडेय ने बताया कि क्लब का इस वर्ष का विशेष फोकस पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास पर रहेगा। इस दिशा में स्कूलों में टॉयलेट निर्माण, पुस्तकालयों की स्थापना, नशामुक्ति अभियान और सड़क सुरक्षा जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वीपी टाटा स्टील श्री डी.बी. सुंदर रमण उपस्थित रहे, जिन्होंने रोटरी क्लब के समाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (PDG) रोनी डिकोस्टा, डॉ. आर. भरत, संजीव ठाकुर, शरत चन्द्रन, एजी कुसुम ठाकुर, प्रज्ञा सिंह, टीआरएफ एमडी उमेश सिंह समेत कई गणमान्य रोटेरियन सदस्य उपस्थित थे।

ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक योगदान

क्लब के पब्लिक रिलेशन कमेटी के चेयरपर्सन रोटेरियन आरके सिंह ने जानकारी दी कि रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 का सबसे पुराना क्लब है। इसकी स्थापना 1936 में, यानी भारत की स्वतंत्रता से 12 वर्ष पहले हुई थी। यह भारत का आठवां सबसे पुराना रोटरी क्लब है।रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर विगत वर्षों में भी समाज के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य कर चुका है, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, स्कूली बच्चों के लिए सामग्री वितरण, रक्तदान शिविर, और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख रहे हैं।इस समारोह ने रोटरी के मूल मूल्यों – सेवा, नेतृत्व, मित्रता और अखिल विश्व बंधुत्व – को पुनः उजागर किया और आने वाले वर्षों में और भी प्रभावशाली कार्यों की नींव रखी।

The specified slider id does not exist.