आरजेडी झारखंड के प्रदेश प्रभारी से मिले पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव से झारखंड आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल पटना में मिला। यह प्रतिनिधिमंडल आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में गया।

प्रतिनिधिमंडल में चतरा से संजय कुमार स्नेही, जमशेदपुर से मनोज गुप्ता, हजारीबाग से कुंज बिहारी साव और बोकारो से योधन नायक शामिल थे।

जमशेदपुर से मनोज गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने पिछले दो माह में झारखंड के सभी जिलों का दौरा एवं प्रवास किया है। उन्होंने इस दौरान छह जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की है और जल्द ही सात जिलों के अध्यक्षों की घोषणा भी करेंगे। दुर्गा पूजा के बाद फिर से झारखंड के सभी जिलों में दौरा एवं प्रवास करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इन तमाम विषयों से माननीय प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि आरजेडी पिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कार्य से पार्टी संतुष्ट है और विश्वास है कि यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल की शक्ति लगातार बढ़ रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें