चावलीबासा उप स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा से ग्रामीणों की सेहत पर संकट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : चावलीबासा उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की सेहत पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। जर्जर भवन और अपर्याप्त स्टाफ के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में केवल एक डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन और एक पियून के सहारे पांच-छह पंचायतों की स्वास्थ्य जरूरतें पूरी करना लगभग असंभव हो गया है।

इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को सही समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है और गंभीर मामलों में उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है।

ग्रामीण सुखदेव महतो और सुरेश चंद्र माडी ने सरकार से गुहार लगाई है कि चावलीबासा उप स्वास्थ्य केंद्र को मजबूत किया जाए, यहां पर्याप्त डॉक्टर, नर्स और जरूरी दवाओं की व्यवस्था की जाए।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की यह बदहाली न केवल चिंताजनक है बल्कि त्वरित समाधान की मांग भी करती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें