राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, समर्पण व राष्ट्रीय निर्माण का किया 100 वर्ष पूर्ण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भारत विश्व गुरु बने इसके लिए वैभवशाली भारत का निर्माण हो

साहिबगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव पूजन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्वी फाटक सहकारिता विभाग के ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से कॉलेज रोड, ग्रीन होटल, पटेल चौक, बादशाह चौक, चौक बाजार होते हुए टॉकीज फील्ड में समाप्त हुआ। जहां शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। उधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के बौद्धिककर्त्ता क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख अरुण ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज संघ 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर चुका है। आगे उन्होंने कहा कि सेवा समर्पण और राष्ट्रीय निर्माण में संघ ने अपना 100 वर्ष दिया है। इस विश्व में बहुत सारे संगठन बने लेकिन एक संगठन से दो संगठन हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो आज तक एक से दो नहीं हुआ।वही उन्होंने कहा की पंच परिवर्तन जिसे शताब्दी वर्ष के लिए संघ ने अपनाया है वो है स्वदेशी, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक सद्भाव इनको लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। वही उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बने इसके लिए संघ कम कर रहा है। वही संघ पर कई बार प्रतिबंध लगा और स्वयंसेवकों को परेशान किया गया जहां लोग संख्या में कम थे लेकिन धीरे धीरे संघ समाज में स्वीकार हुआ और आज हमारा काम समाज के द्वारा स्वीकार है। वही हम सामाजिक सांस्कृतिक रूप से भारत को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक डॉ. राजकुमार, जिला संघचालक नितेश वर्मा, नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार, राजमहल के पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा, गणेश तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री गौतम यादव, नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष रामानंद साह, दिनेश पांडे, गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉ. देवव्रत, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार, विकास सिंह, राजेश अग्रवाल, कमल महावर, मनोज तांती, रितेश यादव, प्रेमलता टुडू, ममता विद्यार्थी, श्वेता दत्त, चांदनी देवी, पूजा कुमारी, पूनम तिवारी, रीमा सिंह एवं ज्योति कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी जिला संपर्क प्रमुख डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी ने दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.