मां रंकिणी कापड़गादी घाट में पारंपरिक आषाढ़ी पूजा संपन्न, अच्छी बारिश और समृद्धि की कामना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadughora : भूमिज जनजाति समाज की ओर से सोमवार को प्रसिद्ध मां रंकिणी कापड़गादी घाट के अभिगर्भ स्थल पर पारंपरिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। पूजा के दौरान अच्छी बारिश, बेहतर फसल तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

पूजा का आयोजन रोहणीबेड़ा राजस्व ग्राम के ग्राम प्रधान गिरीश सरदार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां पहाड़ी देवीथान के पारंपरिक ग्राम नाया बलराम सरदार एवं देवरी आहिलाल सरदार ने वैदिक एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने समय पर वर्षा होने, कृषि उपज बेहतर होने तथा रोहणीबेड़ा गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए मां रंकिणी से प्रार्थना की।

धार्मिक आयोजन में भूमिज जनजाति समाज के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर मां रंकिणी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में शांति, खुशहाली और किसानों की समृद्धि की कामना करते हुए पारंपरिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न आषाढ़ी पूजा ने न केवल क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया, बल्कि समाज की सामुदायिक एकता और पारंपरिक आस्था को भी मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें