मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किए गणना प्रपत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने अपने-अपने गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को सौंपे। इस दौरान निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) भी मौजूद रहे।

जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र मतदाता से निर्धारित गणना प्रपत्र भरवाकर आवश्यक सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं के सहयोग से ही मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।

उन्होंने नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और समय पर आवश्यक दस्तावेज एवं प्रपत्र उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें