विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रंभा शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थियों ने किया चेशायर होम का भ्रमण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के विद्यार्थियों ने सुंदरनगर स्थित चेशायर होम का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों के साथ सार्थक समय बिताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के प्रति विद्यार्थियों के भीतर सहानुभूति एवं करुणा के भाव को प्रोत्साहित करना था।

संस्थान की ओर से चेशायर होम के निवासियों को आवश्यक वस्तुएं जैसे – अनाज, फल, सैनिटरी पैड, किराना सामग्री, वस्त्र और मच्छरदानी भेंट किए गए।

इस दौरान संस्थान के सह-सचिव विवेक बचन, नर्सिंग विभाग के प्राचार्य श्री नवनीत अनिल, नर्सिंग व बीएड विभाग के व्याख्याता, फार्मेसी, डीएलएड तथा स्नातक विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संस्थान के सचिव गौरव बचन ने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य के विषय में हमारे देश में अभी भी पर्याप्त जागरूकता नहीं है। किसी भी विद्यार्थी का संपूर्ण विकास तभी संभव है, जब उसका मन और भावनात्मक संतुलन स्वस्थ हो।”

वहीं अध्यक्ष राम बचन ने बताया कि चेशायर होम का भ्रमण संस्थान की ओर से नियमित रूप से किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों में मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें