जितेंद्र सिंह फिर लौटे कांग्रेस में, प्रदेश अध्यक्ष ने पहनाया पार्टी का पट्टा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को पार्टी का पट्टा पहनाकर पुनः कांग्रेस में शामिल कराया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा धाम का प्रसाद खिलाकर सभी का मुँह मीठा कराया और जितेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है, कार्यकर्ताओं को धैर्य रखना चाहिए। समय आने पर पार्टी हर समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान करेगी।”

जितेंद्र सिंह ने पार्टी में दोबारा शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और कहा कि परविंदर सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने का ऐतिहासिक निर्णय संगठन को नई दिशा देगा।

इस मौके पर प्रदेश सचिव के.के. शुक्ला, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा और जिला कांग्रेस महासचिव उदय सिंह ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में जितेंद्र सिंह, अमरजीत मिश्रा और उदय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश सचिव के.के. शुक्ला, अमरजीत नाथ मिश्रा और उदय सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें