राजनगर के कोलाबड़िया गांव में नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबड़िया गांव में शुक्रवार को नदी में नहाने के दौरान डूबने से 17 वर्षीय किशोर अमन कंदीर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर शुरू हुई खोजबीन

मिली जानकारी के अनुसार, अमन कंदीर नदी की ओर गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में घटना की जानकारी मिली।

सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शुरू की जांच

मृतक के पिता एमलेन कंदीर के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक व्याप्त है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें