कपाली के ताजनगर में 22 वर्षीय युवक का शव घर में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर में गुरुवार देर रात 22 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद शादाब, पिता लाल मोहम्मद के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात युवक अपने घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

पारिवारिक विवाद की बात सामने आई, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें