भालूबासा कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी जयंती, युवाओं ने ली देशहित में योगदान की शपथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 20 अगस्त 2025।
भालूबासा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सद्भावना दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि “राजीव गांधी जी को कंप्यूटर क्रांति और आधुनिक भारत का जनक माना जाता है। वे हर एक युवा के दिल में बसते हैं। यदि देश के युवा राष्ट्र की उन्नति और प्रगति में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएँ, तो वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

श्रद्धांजलि और संकल्प का माहौल

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं के जोश और ऊर्जा ने माहौल को जीवंत कर दिया। सभी ने मिलकर देश में सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार बबलू, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार, शुभम शुक्ला, सुरेश मुखी, शुभम मुखी, रोशन मुखी, जगदीप सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा नेता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.