राधे यादव के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया गहरा शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 1 सितंबर
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वयोवृद्ध नेता स्वर्गीय राधे प्रसाद यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोमवार सुबह सरयू राय टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचे थे, जहां उन्हें राधे बाबू के निधन की जानकारी मिली।

श्री राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा
“राधे बाबू नहीं रहे। सुबह 4 बजे उन्होंने नश्वर संसार से विदा ले लिया। अस्पताल जाकर उनकी स्मृति को प्रणाम किया। आधार स्तंभ ढहने जैसा खालीपन महसूस हो रहा है। राधे बाबू जमशेदपुर में राजद की नींव थे और सर्वप्रिय थे। उनका एहसान हमेशा याद रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।”

राधे प्रसाद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से न सिर्फ़ राष्ट्रीय जनता दल परिवार, बल्कि जमशेदपुर के राजनीतिक और सामाजिक जगत में भी शोक की लहर है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.