प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर में वसंत पंचमी का भव्य आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना के साथ वसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि, समस्त आचार्यगण, भैया-बहन एवं समिति के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात में नवीन नामांकन कराने वाले भैया-बहनों का अक्षरारंभ संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया। सभी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य कुंदन कुमार के मार्गदर्शन और सभी आचार्यों के सहयोग से किया गया। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय, अनुशासित और प्रेरणादायी रहा।
विद्यालय ने बताया कि माँ सरस्वती की आराधना से भैया-बहनों के जीवन में विद्या, संस्कार और संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है और उनका शैक्षिक एवं मानसिक विकास प्रोत्साहित होता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें