पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद की अध्यक्षता में आयोजित इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नेताजी के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और नारे दिए कि, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” और “अंग्रेजों भारत छोड़ो।” नेताओं ने कहा कि आज भी हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर देश सेवा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, युवा अध्यक्ष नवनीत मिश्र, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सेवादल मौजूद रहे।
मुख्य उपस्थित सदस्य:
शफी अहमद खान, कमलेश कुमार पाण्डेय, रंजीत सिंह, रजनीश सिंह, अमित श्रीवास्तव, रविंद्र मौर्या, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, फिरोज खान, सुनीता ओझा, अंकुश बनर्जी, राजकुमार वर्मा, अजय शर्मा, मुन्ना मिश्रा, राजेश दुबे, मुन्ना सिंह, फरजाना परवीन, कमरान खान और अन्य।
नेताजी के आदर्शों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें