विधायक संजीव सरदार ने हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से 3.7 किमी सड़क का किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को हाईकेगोड़ा चौक से धोवाडूंगरी होते हुए चांगीरा तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने किया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।


मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली यह सड़क लगभग 3.70 किलोमीटर लंबी होगी, जिस पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
आवागमन होगा आसान, ग्रामीणों को राहत
सड़क निर्माण से हाईकेगोड़ा, धोवाडूंगरी और चांगीरा समेत आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। खासकर बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी सुगम हो जाएगी।


सरकार गांव-गांव तक पहुंचा रही विकास :- विधायक
शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से गांव और शहर के बीच की दूरी कम हो रही है और विकास की गति तेज हो रही है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में पोटका क्षेत्र को रिंग रोड की सुविधा भी मिल सकती है।


गुणवत्ता और समय सीमा पर सख्त निर्देश
विधायक ने संबंधित विभाग और संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्माण कार्य की निगरानी करें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत दें।


ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुखिया कान्हू मुर्मू, रामप्रधान बीरसिंह बास्के, कीस्टो भूमिज, वार्ड सदस्य चंपा हेम्ब्रम, बिनोद महतो, भोला बोदरा, जगत मार्डी, भागवत मार्डी, माया हेम्ब्रम, सिदु हेम्ब्रम, जनता सरदार, मानू भूमिज, गंगारानी बोदरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें