पोटका विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाई तिरिंग काली मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क समस्या को लेकर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में जोरदार तरीके से आवाज उठाई। शून्यकाल के दौरान उन्होंने तिरिंग काली मंदिर के पास से बनाकाटा, पाटापानी, हाड़ियान और कोवाली को जोड़ने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मांग सरकार के समक्ष रखी।

विधायक ने सदन को बताया कि तिरिंग काली मंदिर के समीप मुख्य मार्ग से निकलने वाली यह सड़क दक्षिणी पोटका क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए लाइफ लाइन का काम करती है। लेकिन वर्तमान में यह सड़क काफी जर्जर और संकीर्ण हो चुकी है, जिससे आम लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि खासकर बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ के कारण ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।

संजीव सरदार ने सरकार से आग्रह किया कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा, बेहतर आवागमन और ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस सड़क का जल्द निर्माण हो जाता है तो दक्षिण पोटका क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.